हरजिंदर सिंह ह+त्याकांड की खौफनाक CCTV फुटेज आई सामने, गोलियों के बाद शव पर दातर से किए थे ताबड़तोड़ वार

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 10:52 AM (IST)

लुधियाना (राज) : टिब्बा रोड के स्वतंत्र नगर में हरजिंदर सिंह हत्याकांड का एक खौफनाक लाइव सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। जिसे देखने से आम लोगों का दिल दहल सकता है। जिसमें हमलावरों ने निर्दयता की सारी हदे पार कर दी थी। फुटेज देखने से पता चलता है कि हमलावरों ने हरजिंदर को कार सहित घेर लिया था। वह बच कर भागना चाहता था, मगर हमलावरों की कार सामने आने के कारण वह खुद को नहीं बचा सका।


हमलावरों ने कार से उतार कर पहले हरजिंदर पर गोलियां बरसाई। हरजिंदर उनसे जान की भीख मांगता रहा। मगर हमलावर नहीं रूके, गोलियों से भूनने के बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से वार शुरू कर दिए। फुटेज में साफ दिख रहा था कि गोलियां लगने से हरजिंदर की मौत हो चुकी थी, लेकिन हमलावरों ने जरा भी दया नहीं दिखाई। उनके सिर पर ऐसा काल सवार था कि पहले हरजिंदर की टांग से पकड़ कर गाड़ी से बाहर निकाल, नीचे फैंका फिर मौत के बाद भी उसके शव पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करते रहे। एक आरोप तो गाड़ी की तरफ गया और फिर वापिस आकर तेजधार हथियार से हरजिंदर के सर और पैर पर लगातार वार करता रहा। इसके बाद धमकाते हुए पांचों आरोपी कार पर बैठ कर फरार हो गए। वहीं, बेटे की इस कदर हुई बेरहमी से हत्या के बाद पीडि़त परिवार का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इसलिए रविवार को पीडि़त परिवार ने हाईवे जाम किया। पीडि़त परिवार ने दो टूक पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक हत्या में शामिल सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि हत्यारों का उसी जगह एनकाउंटर किया जाए, जहां पर उसके बेटे की हत्या की गई है। इसके अलावा उन्होने मांग की है कि उस जांच अधिकारी पर भी केस दर्ज किया जाए, जिन्होने जब तक हत्या के प्रयास में नामजद आरोपियों को पकड़ा नहीं था और ड्यूटी में लापरवाही बरती थी। फिलहाल, आठ घंटे बाद पुलिस ने आश्वासन के बाद पीडि़त परिवार ने धरना उठाया।

मुख्य आरोपी रवि के पिता पर केस दर्ज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि बताया जा रहा है, जिस पर पहले भी हत्या के प्रयास का पर्चा दर्ज था। उसी पुराने केस में समझौते को लेकर यह खूनी रंजिश पनपी थी। बताया जा रहा है कि हरजिंदर ने पहले ही पुलिस को अपनी जान का खतरा होने की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि के पिता पुरषोतम लाल पर अपने बेटे को पनाह देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

7 पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस :
थाना टिब्बा के एसएचओ ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की 7 अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के कारण शहर में हुआ चक्का जाम :
यह धरना प्रदर्श्रन सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। जिस कारण हाईवे के दोनों तरफ मेन रोड़ पर ट्रैफिक जाम हो गया था। जबकि पैदल जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जालंधर से दिल्ली जाने वाली रोड़ और दिल्ली से जालंघर जाने वाली रोड़, दोनों तरफ भारी मात्रा में गाडिय़ों की लंबी कतारे लग गई थी। देर शाम को धरना खत्म होने के बाद जाकर पुलिस ने टै्रफिक को सुचारु करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News