लुधियाना में ताबड़तोड़ फायरिंग: पुरानी रंजिश के चलते युवक की ह/त्या, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 10:57 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर के टिब्बा रोड स्थित स्वतंत्रता नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते देर रात गोलियां चलाकर एक युवक की निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ आए हमलावरों ने इलाके में दहशत फैलाते हुए करीब डेढ़ दर्जन (15-18) राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में युवक को 5 गोलियां लगीं, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। इलाज के लिए सीएमसी (CMC) अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अर्जिंदर सिंह की कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बीते दिन जब वह स्वतंत्रता नगर इलाके में मौजूद था, तो कार पर आए विरोधी गुट के दर्जनों बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने इलाके में खौफ पैदा करने के लिए करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोलियां सीधे हरजिंदर सिंह के शरीर के विभिन्न हिस्सों में जा लगीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हरजिंदर सिंह को तुरंत इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना टिब्बा के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News