लुधियाना में युवक की मौ/त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया धरना, लगाई इंसाफ की गुहार
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 04:22 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): थाना सराभा नगर के इलाके में 5 दिन पहले 2 पड़ोसी पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल हुए जसप्रीत सिंह की रविवार सुबह चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। इसी मसले को लेकर परिजनों ने रविवार सुबह फिरोजपुर रोड़ पर धरना प्रर्दशन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दर्ज मारपीट के केस में हत्या की धारा जोड़ने में टाल मटोल कर रही है। इस कारण सड़क के एक तरफ भारी जाम लग गया। आधे घंटे तक लोग परेशान रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को लिखित व मौखिक रुप से आश्वासन देकर यातायात को बहाल करवाया।
मृतक जसप्रीत के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी है। 15 सितंबर को उसका भाई शराब पी कर घर लौटा और परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौच करने लगा। झगड़ा ज्यादा न बड़े इसलिए उन्होंने घर का मेन गेट नही खोला। जसप्रीत सड़क पर खड़े होकर शोर शराबा कर रहा था। जिसे सुनकर पड़ोसी गुरदयाल और उसकी पत्नी मनजीत कौर बाहर आई। उन्हें ऐसा लगा कि जसप्रीत सिंह उन्हें गालियां दे रहा है जबकि जसप्रीत ने उन्हें कहा भी था कि वह अपने परिवार को गालियां निकाल रहा है ,परंतु आरोपी नहीं माने और मारपीट करने लगे।
इतने में आरोपी गुरदयाल सिंह का बेटा प्रेम सिंह भी आ गया और मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान तीनों आरोपियों ने आपा खो दिया। पड़ोसी मनजीत कौर ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाई और जसप्रीत के सिर पर दे मारी। जसप्रीत सिंह लहुलुहान हालत में सड़क पर तड़पता रहा। भाई को तड़पते देख वह तुरंत जब वह नीचे पहुंचा तो आरोपी प्रेम सिंह ने कहा कि अब उसका भाई नहीं उठेगा। लहुलुहान हालत में जसप्रीत सिंह को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जहां रविवार को जसप्रीत सिंह की मौत हो गई।
शिकायतकर्ता अमरीक सिंह का कहना है कि थाना डिवीजन न 5 के सब इंस्पेक्टर प्रभारी हमराज सिंह ने मामूली धारा लगाकर केस दर्ज किया था। जबकि जसप्रीत की मौत होने का बाद पुलिस हत्या की धारा जोड़ने में टाल-मटोल कर रही है। इस कारण इंसाफ की खातिर उन्हें धरना प्रर्दशन करना पड़ा। पीड़ित अमरीक सिंह ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दर्ज केस में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की है। जबकि इस संबधी थाना प्रभारी हमराज सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु उन्होंने फोन नही उठाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

