लुधियाना में बदमाशों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को लूटा, दिन-दिहाड़े हुई घटना से दहशत का माहौल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:35 PM (IST)
लुधियाना (खुराना): राहों रोड पर गैस सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन को एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने घेर कर 19 हजार रु लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। इलाके में दिन-दिहाड़े हुई लूट की घटना के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है।
बदमाशों ने खुद को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का अधिकारी बताते हुए डिलीवरी मैन को चेकिंग करने के बहाने से रोका और डिलीवरी मैन के साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे हुए 19000 रु लूट लिए। इस दौरान डिलीवरी मैन ने शोर मचाते हुए मौके पर राहगीरों को इकट्ठा किया और लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए मौके पर ही एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन और शिकायतकर्ता मनोज ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम कर रहा था। इस दौरान बलदेव नगर कृष्णा कॉलोनी में पहुंचने पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने लगे। इस दौरान मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की ओर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

