लुधियाना में बिजली के मीटरों में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 12:39 PM (IST)

लुधियाना( गणेश, सचिन): लुधियाना के 33 फुटा रोड स्थित लक्ष्मण नगर इलाके में देर रात बिजली के मीटरों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिसके बाद दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। हालांकि, राहत की बात रही कि समय रहते स्थानीय निवासियों ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया और कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।

आग की घटना के चलते इलाके में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मीटरों और बिजली व्यवस्था की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News