लुधियाना में झपटमारों का आतंक, पैदल जा रहे व्यक्ति को बनाया निशाना

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 10:16 AM (IST)

लुधियाना (राज): औद्योगिक नगरी में झपटमारों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पैदल चलना भी दूभर होता जा रहा है। ताजा मामला नीची मंगली इलाके का है, जहां एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने सरेराह एक व्यक्ति के हाथ से कीमती मोबाइल फोन झपट लिया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस को दिए बयानों में कुंदन ने बताया कि वह 25 मार्च को रात के समय ढाबे से खाना खाकर पैदल ही फेस-08, नीची मंगली स्थित 'सिंटेक्स क्लोथिंग फैक्ट्री' की ओर जा रहा था। वह अभी रास्ते में ही था कि अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक अज्ञात युवक आया इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बाइक सवार लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में फरार हो गया। पीड़ित ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक लुटेरा काफी दूर निकल चुका था। गनीमत यह रही कि पीड़ित ने लुटेरे की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी मदद मिल सकती है। पुलिस अब उक्त नंबर के आधार पर मालिक का पता लगा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News