Ludhiana में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला को बनाया निशाना, इलाके में दहशत
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 09:02 AM (IST)
लुधियाना (गणेश/सचिन) : लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सब्जी खरीद रही एक महिला को 3 बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बना लिया। हथियार की नोक पर बदमाश महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला ने लुटेरों को रोकने और बचने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी मौके से तेजी से फरार होने में कामयाब रहे।
घटना की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और लुटेरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

