Ludhiana : पेड़ से लटकती लाश देख दहशत में आए लोग, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 11:03 PM (IST)

हलवारा : पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की उस समय फिर पोल खुलती नजर आई, जब थाना सुधार के अंतर्गत गांव बोपाराय के पास ड्रेन किनारे एक युवक का शव पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। इस घटना ने न केवल इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ राहगीरों ने ड्रेन के किनारे पेड़ से लटका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुधार पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और पंचनामा करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए सरकारी अस्पताल सुधार की मोर्चरी में अगले 72 घंटे के लिए रखवा दिया।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के अनुसार, एक काले रंग की मोटरसाइकिल (नंबर PB-03T-8704) शव के बिल्कुल पास खड़ी मिली। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मोटरसाइकिल बठिंडा जिले के गांव भैणी के पते पर पंजीकृत है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर उधवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम संबंधित पते पर भेज दी गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो मृतक की पहचान हो सकी थी और न ही मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News