Ludhiana : रेत माफिया के खिलाफ लगाया जाएगा धरना, फूटा लोगों का गुस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:58 AM (IST)

लुधियाना, (अनिल, शिवम) : थाना मेहरबान के अधीन आते सतलुज दरिया में से रेत भरकर जाने वाले ओवरलोड टिप्पर, ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण गांव बूथगढ़ में हो रहे भारी नुकसान के विरोध के चलते इलाका निवासियों द्वारा रेत माफिया के खिलाफ 16 जून को पक्के तौर पर धरना लगाया जा रहा है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक प्रधान और जिला परिषद मेंबर ताजपरविदर सिंह सोनू ने बताया कि पिछले कई महीनों से सतलुज दरिया में से रेत भरकर आने वाले ओवरलोड टिप्पर, ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण उनके गांव का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन ओवरलोड टिपर, ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण गांव की सभी सड़कें, गलियां बुरी तरह से टूट चुकी हैं जिसके कारण गांव के लोगों को भारी समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक तरफ सड़कों का बुरा हाल है, वहीं दूसरी तरफ गांव के कई मकानों में दरारें आ चुकी है।  उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनो से बार-बार उनके द्वारा डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और माइनिंग विभाग के अधिकारियों को इस बारे में शिकायतें की जा चुकी है परंतु उनकी किसी भी शिकायत पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि 16 जून को सुबह 9 बजे रेत माफीये के खिलाफ इलाके के लोगों द्वारा धरना शुरू किया जाएगा और तब तक धरना जारी रखा जाएगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इलाके के किसी भी व्यक्ति का कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News