लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का टूटा डिब्बा

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 11:02 AM (IST)

लुधियाना (महेन्द्रू/चायल): लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना रेलवे स्टेशन ट्रेन पर का डिब्बा टूट गया। बता दें कि यह ट्रेन दिल्ली से कटरा जा रही थी। इस दौरान जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चलने लगी तो बाथरूम के पास से ट्रेन का डिब्बा गल चुका था जो कि टूट गया। बता दें कि ट्रेन का जो डिब्बा टूटा है उसके पीछे 3 और डिब्बे थे जिनमें 500 के करीब यात्री सवार थे। ट्रेन स्टेशन पर ही थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं अगर ट्रेन तेज रफ्तार में होती तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News