Ludhiana में 15 साल की नाबालिगा को बंधक बनाकर किया Rape, हैरत में डाल देगा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 12:17 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को डराया-धमकाया और गांव जागीरपुर के एक मकान में बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरजोत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 23 अगस्त को उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 24 अगस्त को तलाश के दौरान परिजनों ने देखा कि लड़की गांव जागीरपुर की तरफ से पैदल रोते हुए आ रही थी। जब परिजन नाबालिग को घर लेकर आए और उससे पूछताछ की, तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने बताया कि गुरजोत सिंह और बिक्रमजीत सिंह ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं और जबरन गांव जागीरपुर स्थित एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। मकान के अंदर आरोपी गुरजोत सिंह ने डरा-धमकाकर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरन दुष्कर्म  किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को घर से बाहर निकाल कर रास्ते में अकेला छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News