Ludhiana में Road पर निकलने से डर रहे लोग, बिना बारिश सड़क धंसने से दहशत

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 12:40 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): लुधियाना में सड़कें धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। आमतौर पर बारिश के बाद सड़क धंसने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन शहर में अब बिना बारिश के ही सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे है। वीरवार को कृष्णा नगर इलाके में आरती सिनेमा चौक से सग्गू चौक जाने वाली सड़क के बीचोंबीच अचानक बड़ा गड्ढा पड़ने की खबर सामने आई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात एक मोटरसाइकिल सवार इस गड्ढे में फंसकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसे चोटें भी आईं, लेकिन वह वहां से चला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को दी। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क धंसने के कारणों की जांच की। नगर निगम के एसडीओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि सीवरेज मेनहोल में लीकेज की समस्या थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। हालांकि, लीकेज के कारण सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा बन गया है।

PunjabKesari

कुछ ही दूरी पर पहले भी धंसी थी सड़क

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक होटल के बाहर भी बड़ा गड्ढा पड़ गया था। इसके अलावा इसी प्वाइंट से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर किचलू नगर मेन रोड पर सड़क धंसने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों में सड़क पर चलते समय हादसे का डर बना हुआ है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले मॉडल टाउन और पक्खोवाल रोड पर भी सड़क धंसने के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार सड़क धंसने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News