बेटे को School छोड़ने गई मां के साथ हादसा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 12:35 PM (IST)

खन्ना : खन्ना मे एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। खन्ना के ललहेड़ी रोड फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में घटना घट गई। जानकारी के अनुसार स्कूल से लौटते समय फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने महिला की स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सिर के बल सड़क पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की सास बलजीत कौर ने बताया कि उनकी बहू पोते को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह उसे स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी, तो रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के पड़ोसी गौरव शाही ने बताया कि पुल पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News