Ludhiana: अवैध निर्माणो के खिलाफ सख्त Action, इस एरिया में चला पीला पंजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 07:41 PM (IST)

लुधियाना : अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए, नगर निगम ने वीरवार को लोहारा क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी और 5 अन्य अवैध औद्योगिक/व्यापारिक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

डिप्टी कमिश्नर-सह-नगर कमिश्नर साक्षी साहनी के निर्देश पर अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और नगर निगम जोन सी की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मुहिम चलाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि मालिकों ने पिछले समय में जारी चेतावनी/नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी रखा, जिसके बाद वीरवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अभियान शुरू किया गया।

डीसी साहनी ने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच के स्टाफ को लगातार जांच करने और अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को भी नगर निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में 6 अवैध व्यावसायिक दुकानों/भवनों को सील कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News