Ludhiana: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों की नकदी लेकर फरार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 01:29 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : महानगर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच गत रात्रि कमला नेहरु मार्किट की एक दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और गल्ले से लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब दुकान मालिक सुबह दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित ने थाना कोतवाली की पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। जिसके बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।

दुकान मालिक संजीव जैन ने बताया कि कमला नेहरु मार्किट में उसकी एम आर जैन मोटर्स नामक दुकान है। उसका मोटर और कंबाइन पार्टस का कारोबार है। गत रात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह लौटा और शटर के ताले खोले और दुकान के भीतर गया तो उसके होश उड़ गए। दुकान के भीतर सामान अस्त व्यस्त हालत में पड़ा था। गल्ला टूटा हुआ था व कई छोटी अलमारियां खुली हुई थी। जब वह बाथरुम की तरफ गया तो दीवार में काफी बड़ा छेद था। चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर गल्ले में पड़ी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान के भीतर पड़े सिक्के मंदिर में रखी मूर्ति व अन्य सामान भी चोरी कर लिया है।

इस संबधी जांच अधिकारी भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित संजीव जैन की दुकान का अगला हिस्सा नेहरु मार्किट में खुलता है जबकि दुकान के पिछली तरफ रेल्वे लाइने है। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरो की तलाश की जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News