Punjab: लाडोवाल Toll Plaza पर आज भी धरना जारी,  Free में निकल रही गाड़ियां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 03:17 PM (IST)

 लुधियाना( अनिल): नेशनल हाईवे पर स्थित देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा आज 11वें  दिन भी  किसान संगठनों के रोष प्रदर्शन के चलते फ्री रहा। 

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह दिल ने बताया टोल प्लाजा की रेट में की गई बढ़ोतरी के विरोध में आज हमारा धरना 11वें दिन भी  जारी है। उन्होंने बताया जब तक टोल प्लाजा पर की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया जाता यह धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को बिना टोल से ही निकल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News