''क्या आम आदमी पार्टी के लिए कानून अलग है''? सरपंच ह/त्या मामले में मजीठिया के मुख्यमंत्री से तीखे सवाल
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 04:08 PM (IST)
पंजाब डेस्क: मोगा जिले के पट्टो हीरा सिंह गांव में दिनदहाड़े सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की बेरहमी से हुई हत्या ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। हत्या के बाद सामने आई लड़की के वीडियो ने एक नई चर्चा छेड़ दी है। इसे लेकर पंजाब सरकार कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है।
👉ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਤੋ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਪੰਚ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੈਪੀ ਦਾ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਸ਼ਰੇਆਮ ਕਤਲ।
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) March 6, 2026
👉ਉਪਰੋਕਤ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਆਪ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੁਖਾਨੰਦ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਖਾਸਮ ਖਾਸ ਦਾ ਕਤਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਲੈ ਰਹੀ ਹੈ।
👉ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕੀ ਸੈਂਟਰਲ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੇ ਹਮਲਾ ਹੋਣ… pic.twitter.com/4w9sjPnrgL
मजीठिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक लड़की सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के MLA अमृतपाल सिंह सुखानंद और उनके करीबियों का नाम हत्या में शामिल होने के तौर पर ले रही है। मजीठिया ने खुलासा किया कि सेंट्रल एजेंसियों ने हमले के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद सरपंच को पूरी सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और एड हॉक DGP से सवाल करते हुए पूछा कि क्या अब सत्ताधारी पार्टी के MLA के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा? मजीठिया ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या आम आदमी पार्टी के नेताओं और आम नागरिक के लिए कानून के मानक अलग-अलग हैं?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

