जेल में बड़ी वारदात, कैदी ने हैड कांस्टेबल पर ईंट के साथ किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 05:32 PM (IST)

नाभा (खुराना): पंजाब की जेलों में लगातार हो रही वारदातों में इजाफा होता जा रहा है। अब जेल में मुलाजिमों की संख्या की कमी के चलते कैदी हावी होते जा रहे हैं। इसकी ताज़ा मिसाल देखने को मिली पंजाब की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मानी जाने वाली नाभा की मैक्सीमम सक्योरिटी जेल जहां एनडीपीएस एक्ट अधीन सज़ा काट रहे कैदी महेंद्र सिंह की तरफ से सक्योरिटी जेल के हैड कांस्टेबल हरमेश सिंह पर ईंट के साथ वार कर उसका दांत तोड़ दिया जिसके बाद हरमेश सिंह ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित कर्मचारी नाभा के सरकारी अस्पताल में उचारधीन है और इंसाफ मांग रहा है।

इस मौके पर जख्मी जेल के हैड कांस्टेबल हरमेश सिंह ने बताया जब सुबह साढ़े सात बजे बंदी खोलने की तैयारी में था तो धुंध ज़्यादा होने के कारण कैदियों को गुरूघर में जाने से रोका गया। इस बात को लेकर कैदी महेंद्र सिंह ने उसके ऊपर ईंट के साथ हमला कर दिया। जिसमें उसका दाँत टूट गया और बुरी तरह गंभीर जख्मी हो गया। उन्होंने कहा मुलाजिमों की संख्या कम है। जिस कारण अब कैदी मुलाजिमों पर हावी हो रहे हैं सरकार हमारे बारे कुछ नहीं सोच रही और दिन प्रति दिन कैदी हम पर हमले कर रहे हैं।

इस मौके नाभा के सरकारी अस्पताल डा. कंवरजीत सिंह ने बताया कि उनके पास जेल का मुलाज़ीम आया है जिसके मुँह पर चोट लगी है। उसका एक दाँत भी निकल गया है हम इस संबंध में जांच करवाने के लिए कहा है। परन्तु हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ सरकार जेलों में पुख्ता इंतज़ाम के दावे कर रही है परन्तु दूसरी तरफ जेल मुलाजिमों पर हो रहे हमले जेल प्रशासन की पोल खोल रहे है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News