पत्नी के लापता होने से परेशान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, 4 साल की बेटी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 04:30 PM (IST)
खमाणों (जगजीत सिंह जटाना): फतेहगढ़ साहिब जिले के नानोवाल खुर्द गांव का रहने वाला अमरपाल सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह अपनी 4 साल की बेटी नमरित कौर के साथ वार्ड नंबर 12 खमाणों में एक प्राइवेट कंपनी के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक अमरपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले सात साल से यानी 2019 से अपनी पत्नी अनमोलप्रीत कौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसकी एक चार साल की बेटी नमरित कौर भी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी पिछले पांच साल से नशा मुक्ति केंद्र खमाणों में काम कर रही है और वहां उसके नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर के साथ नाजायज संबंध थे। इसके चलते उसे लगता है कि उसकी पत्नी मैनेजर के साथ फरार हो गई है।
उक्त युवक अमरपाल सिंह ने कहा कि वह कई बार पुलिस स्टेशन गया लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला, जिसके कारण आज उसे इंसाफ मांगने के लिए अपनी चार साल की बेटी के साथ एक निजी कंपनी के टावर पर चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। वार्ड नंबर 12 के निवासियों ने बच्ची को भीषण गर्मी में भूख से तड़पते देखा और खाने-पीने का सामान लाकर दिया।
युवत की दादी माता सुखविंदर कौर ने कहा कि उसका पोता अमरपाल सिंह इंसाफ पाने के लिए एक निजी कंपनी के टावर पर चढ़ गया। पुलिस द्वारा लगातार साढ़े तीन से चार घंटे तक युवक को नीचे उतारने का सिलसिला चलता रहा। उसे DSP गुरमीत सिंह, SHO सुरेश कुमार और गांव के गुरविंदर सिंह गोलू ने समझाया और उसे टावर से नीचे उतारा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

