पूर्व विधायक को कोर्ट से झटका! सुनाई एक साल की सजा, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 07:35 PM (IST)
पटियाला (बलजिंद्र) : पटियाला की अदालत ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को मानहानि के मामले में एक साल की सजा सुनाई है। यह मामला कांग्रेस के पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा की ओर से दायर किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्म महिंद्रा के वकील एडवोकेट गुरप्रीत सिंह भसीन ने बताया कि अदालत ने मानहानि के मामले में सिमरजीत सिंह बैंस को एक साल की सजा सुनाई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से 2022 तक पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान ब्रह्म महिंद्रा स्वास्थ्य मंत्री थे। उस समय सिमरजीत सिंह बैंस ने दावा किया था कि ब्रह्म महिंद्रा के कुछ दवा कंपनियों के साथ संबंध हैं। इन आरोपों का विरोध करते हुए ब्रह्म महिंद्रा ने अदालत में मानहानि का मामला दायर किया था। यह केस पिछले करीब आठ साल से पटियाला की अदालत में चल रहा था।
![]()

