सब-इंस्पेक्टर पर फायरिंग करने वाले मनी शौकर का पुलिस रिमांड बढ़ा, 4 और पिस्टल व 2 कारतूस बरामद
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 10:50 AM (IST)
जालंधर (महेश): जंडियाला में जालंधर मोड़ पर पुलिस चैकिंग के दौरान जंडियाला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरिंदर मोहन पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए यूटयूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शौकर पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव अट्टी थाना फिल्लौर व उसके साथी दिलप्रीत सिंह पुत्र गुरनेक सिंह निवासी गांव धर्म सिंह वाला थाना फतेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा का एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें रविवार को दोबारा माननीय अदालत (डयूटी मैजिस्ट्रेट) के समक्ष पेश किया गया और जज साहिब ने दोनों का 2 दिन का और पुलिस रिमांड दे दिया है।
जंडियाला पुलिस चौकी इंचार्ज एस.आई. नरिंदर मोहन ने बताया कि मनी शौकर की निशानदेही पर उसके कब्जे से पुलिस ने 4 और पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं जो कि उसने अपने गांव में खेतों में लगे हुए टयूबवैल वाले कमरे में एक लिफाफे के अंदर छुपा कर रखे हुए थे। इससे पहले पुलिस मनी शौकर से 1 पिस्टल और 3 जिंदा रौंद बरामद कर चुकी है। उसके द्वारा की गई चलाई गई गोलियां के 2 खाली खोल भी पुलिस ने वारदात वाले दिन बी बरामद कर लिए थे।
मनी शौकर के एक और साथी मेहर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी आजाद नगर लुधियाना को भी पकड़ा गया है। पुलिस मनी शौकर के साथ उसके गैर कानूनी काम से जुड़े हुए और लोगों का भी पता लगा रही है। मनी शौकर के खिलाफ पुलिस ने थाना सदर जमशेर में 367 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

