चंडीगढ़ में कड़े मुकाबले में मनीष तिवारी ने संजय टंडन को 2504 के अंतर से हराकर की जीत हासिल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 05:57 PM (IST)

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ संसदीय सीट के लिए वोटों की गिनती चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) सेक्टर-26 में हो रही थी। सीसीईटी कैंपस में मतगणना प्रक्रिया के लिए परिसर में दो हॉल तैयार किये गये थे, जिनमें कुल 42 मतगणना टेबल हैं। 

इसी के चलते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। मनीष तिवारी ने बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन को कड़ी टक्कर में हरा दिया है। मनीष तिवारी को कुल 216657 वोट मिले हैं और उन्होंने बीजेपी के संजय टंडन को 2504 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं बीजेपी के संजय टंडन को 214153 वोट मिले और वे दूसरे नंबर पर रहे। रितु सिंह 6708 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 
 

अब तक के रुझान
मनीष तिवारी (कांग्रेस) 216657
संजय टंडन (भाजपा) 214153
डॉ. ऋतु सिंह (बसपा) 6708

16वें राउंड के बाद विधानसभा हलका खरड़ में पार्टियों की स्थिति
कांग्रेस पार्टी के विजय इंदर सिंगला को 38140, आम आदमी पार्टी के मलविंदर सिंह कंग को 32947, भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर सुभाष शर्मा को 32410, शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदू माजरा को 14489 वोट मिले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News