BJP में Entry पर पंजाबी गायक Mankirt Aulakh ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 04:59 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मोगा में बीजेपी की बदलाव रैली में आज पंजाबी गायक Mankirt Aulakh शामिल हुए, जिसके बाद एक नई चर्चा छिड़ गई। इस दौरान मनकीरत औलख ने बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने शो में व्यस्त हैं और दर्शकों का मनोरंजन करना ही उनकी प्राथमिकता है।
मनकीरत औलख ने कहा, “वो आज शो करने आए है, हम आपको अच्छे-अच्छे गाने सुनाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि कलाकार किसी एक पार्टी के नहीं होते। कलाकार सभी पार्टियों के लिए काम करते हैं और जहां से उन्हें कार्यक्रम के लिए बुलावा और पैसे मिलते है, वह उनके साथ होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बीजेपी में शामिल होने नहीं आए हैं, कलाकार को किसी एक राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

