पंजाब में मार्च में ही गर्मी का एहसास, जानें 7 तारीख तक के मौसम का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 05:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में मार्च की शुरुआत होते ही मौसम ने करवट ले ली है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके चलते लोगों को अभी से गर्मी महसूस होने लगी है। आमतौर पर इस समय हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने मई-जून जैसी स्थिति का अहसास कराना शुरू कर दिया है। फिलहाल पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है, वहीं खेती पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज से 7 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, लगातार तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के महीने में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News