Chandigarh में बदला मौसम का मिजाज, फरवरी में बढ़ा पारा, मार्च में झुलसाएगी गर्मी
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:02 AM (IST)
चंडीगढ़: इस बार शहर के लोगों की तय समय से पहले गर्मियों की तपिश झेलने के लिए तैयार रहना होगा। मौसम का मौजूदा इस बात के साफ संकेत दे रहा है कि मार्च के मध्य में ही गर्मियां अपना असर दिखा सकती हैं। पिछले दिनों 16 फरवरी को 15 साल में तीसरा दफा फरवरी का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही तापमान 29 डिग्री को भी पार कर चुका है। अब, इस बार फरवरी के महीने में ही औसतन तापमान पिछले कई बरसों से ज्यादा चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड के बाद फरवरी में अचानक मौसम बदला। फरवरी और मार्च में बारिश के स्पैल लाने वाले वाला वैस्टर्न डिस्टरबैंस भी कमजोर रहा। एक तरफ वैस्टर्न डिस्टरबैंस कमजोर होता गया तो दूसरी तरफ हवाओं का पैट्रन भी बदल गया।
इन तीन कारणों से इस बार जल्दी आ सकती है गर्मी
सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फ गिराने वाले वैस्टर्न डिस्टरबैंस के स्पैल आए लेकिन बेहद कमजोर थे। वेस्टर्न डिस्टरबैंस के बादलों को उत्तर भारत पहुंचाने वाली सब ट्रैपिकल वैस्टर्ली जेट स्ट्रीम इस बार बाकी बरसों की अपेक्षा ज्यादा दिनों तक सक्रिय थी लेकिन डब्ल्यू डी जैसा सिस्टम कमजोर था। सर्दियों में पहाड़ों से लंबे समय तक बर्फीली हवाएं लाने वाली नार्थ ईस्टरर्ली हवाएं फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही थम गई। पहाड़ों पर भी ज्यादा बर्फबारी न होने से इन हवाओं में भी ठंडक कम होती चली गई। दूसरी तरफ पाकिस्तान से राजस्थान होकर पश्चिमी हवाएं और मध्य भारत से आने वाली साउन वैस्टर्ली हवाएं गर्म हो गई। दोनों ही दिशाओं से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पहुंचकर तापमान को अब बढ़ा रही है। इस हालात में मौसम विशेषज्ञें का मानना है कि मार्च के मध्य से ही गर्मियां सहने के लिए लोगों को तैयार रहना होगा।
जब फरवरी रही गर्म तो मार्च ही तपा
मौसम के पैट्रन को देखें तो साफ पता चलता है कि फरवरी में तापमान बढ़े हैं तो मार्च में गर्मी की तपिश झेलनी पड़ी है। चंडीगढ़ में 15 साल में फरवरी में इस साल तीसरी दफा पारा 29 डिग्री तक जा चुका है। इससे पहले 3 फरवरी, 2018 और फिर 21, 22 फरवरी, 2023 को तापमान 295 डिग्री दर्ज हुआ था। वैसे, फरवरी के महीने का सबसे गर्म दिन 5 साल पहले रिकार्ड हुआ था। शहर में 27 फरवरी के दिन 328 डिग्री और उसी दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ। उसका असर ये हुआ था कि मार्च में पारा 36 डिग्री तक चला गया था। 2008 में भी मार्च का महीना अब तक का सबसे गर्म रहा था लेकिन उसकी बुनियाद फरवरी के गर्म मौसम में डाल दी थी। फरवरी 2008 में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक चला गया गया तो 25 मार्च 2008 को दिन में पारा 385 डिग्री को छू गया था।

