Chandigarh से इन शहरों के लिए चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और Timing
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 10:53 AM (IST)
चंडीगढ़: फैस्टीवल सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के अम्बाला मंडल विशेष रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में चंडीगढ़-पटना और चंडीगढ़-पूर्णिया के बीच आरक्षित वातानुकूलित और अनारक्षित फैस्टीवल स्पैशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। दोनों रेलगाड़ियों का अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव निर्धारित किया गया है।
त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ जंक्शन-पटना जंक्शन आरक्षित फैस्टीवल स्पैशल ट्रेन 7 और 10 नवम्बर को चंडीगढ़ से रात 11.35 बजे प्रस्थान करेगी, अगली शाम 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04515 पटना-चंडीगढ़ जंक्शन आरक्षित फैस्टीवल स्पैशल रेलगाड़ी 8 और 11 नवम्बर को पटना जंक्शन से रात 11:15 बजे चलेगी और चंडीगढ़ रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
दूसरी ट्रेन संख्या 04514 चंडीगढ़-पूर्णिया आरक्षित फैस्टीवल स्पैशल रेलगाड़ी 7 और 11 नवम्बर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 3:50 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04513 पूर्णिया-चंडीगढ़ आरक्षित फैस्टीवल स्पैशल रेलगाड़ी 9 और 13 नवम्बर को पूर्णिया जंक्शन से सुबह 06:50 बजे चलेगी। इसके बाद तीसरे दिन दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। यह यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, छपरा, सहरसा होते हुए पूर्णिया जंक्शन जाएगी। इस रेलगाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

