Chandigarh: आवारा पशुओं एवं कुत्तों की पार्क में Entry पर लगी रोक
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 02:36 PM (IST)
चंडीगढ़ (मनप्रीत): चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला के प्रयासों से सेक्टर 41-ए स्थित पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार पर घूमने वाला गेट लगाया गया है। इस नए गेट का उद्घाटन पूर्व पार्षद मलकियत सिंह बुटेरला की पत्नी सतनाम कौर ने इलाके के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया। उन्होंने कहा कि पहले पार्क में कुत्ते आसानी से घुस जाते थे, जिससे टहलने आने वाले बुजुर्गों को हमेशा खतरा बना रहता था। उन्होंने पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला का विशेष तौर पर धन्यवाद किया और कहा कि इस घूमने वाले गेट के लगने से अब केवल लोग ही पार्क में प्रवेश कर सकेंगे।
पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि वार्ड के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में सभी पार्कों के बाहर ऐसे घूमने वाले गेट लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज इस पार्क में पहला गेट लगाकर इस विशेष अभियान की विधिवत शुरूआत की गई है। इस अवसर पर मास्टर संजीव कुमार, सुखचैन सिंह ढिल्लों, राम बिलास गर्ग, कमलेश तिवारी, सुरजीत सिंह, विनोद वालिया, ममता कंवर, लक्ष्मी, मनीषा, जसविंदर रत्तू व चेरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

