Chandigarh के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेयर ऑफिस का भी ई-मेल में जिक्र
punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 02:18 PM (IST)
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। धमकी भरे ई-मेल में मेयर कार्यालय और सरकारी दफ्तरों का भी जिक्र किया गया है।
धमकी मिलने वाले तीन स्कूलों में सेक्टर-46 स्थित कुंडन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 स्थित अक्षिप्स इंटरनेशनल स्कूल और सेक्टर-32 स्थित सौफिन इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई में जुट गई हैं। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में लगी हुई है।

