Punjab : मैं तुम्हारे लिए मर रही हूं... शादीशुदा महिला ने बनाया वीडियो, पूर्व सरपंच के बारे में चौंकाने वाले खुलासे
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 12:56 PM (IST)
फगवाड़ा : फगवाड़ा की एक शादीशुदा महिला के जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला ने जहर निगलने का वीडियो भी बनाया। वीडियो में महिला ने जंडियाली गांव के पूर्व सरपंच पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने और कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बोतल से कुछ गिलास में मिलाती है और फिर उसे पानी में मिलाकर पी जाती है।
महिला को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। वीडियो में शादीशुदा महिला ने अपना नाम मंजीत कौर बताया है। जहर निगलने के बाद महिला कहती है कि तुम्हें क्या लगा कि मैं तुम्हारे लिए मर नहीं सकती। लो अब मैं जहर निगल रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। वह मुझे 7 साल पहले मोहाली ले गया था, जहां वह उसके साथ लिव-इन में रह रहा था। अब वह उसे छोड़कर घर चला गया है। उसकी पत्नी ने भी उसे अपना लिया है। वह पहले भी ऐसा कर चुका है। तब भी वह महिला को अपने साथ ले गया था और उसके साथ संबंध बनाए, बच्चा हुआ और उसे भी छोड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच की इन हरकतों में उसकी पत्नी भी बराबर की पार्टनर है। जब से वह घर लौटा है, किसी ने नहीं पूछा कि अब वह क्या करने आया है। जब वह घर गई तो पूरे गांव ने उसे ताने मारे।

धोखा देकर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
जहर निगलने वाले वीडियो में मनजीत कौर ने आरोप लगाया है कि जंडियाली गांव का पूर्व सरपंच रविंदर कुमार उर्फ बब्बी करीब 7-8 साल पहले उसे धोखा देकर फगवाड़ा से मोहाली ले आया था। महिला का आरोप है कि वह आदमी करीब 8 साल तक उसके साथ रहा और उसकी जिंदगी बर्बाद करने के बाद उसे छोड़कर घर लौट गया। महिला ने कहा कि आज उसके पास न तो अपना परिवार है और न ही ससुराल वाले। गांव लौटने पर उसे समाज और लोगों के बहुत ताने सुनने पड़े, जिन्हें वह बर्दाश्त नहीं कर सकती और आत्महत्या करने जा रही हूं।
मैं तुम्हारे लिए मर भी सकती हूं
अब खुशी से जी ले तू। तुमने सोचा था कि मैं तुम्हारे लिए मर नहीं सकती? मैं तुम्हारे लिए मर भी सकती हूं। तुमम खुश हो जाओ अपनी जिंदगी में। अब खुश रहो, तुम मुझसे आज़ाद हो। मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। गाँव सुन्नड़ा राजपूता की रहने वाली मनजीत कौर ने कहा कि 7-8 साल पहले जंडियाली का पूर्व सरपंच उसे फगवाड़ा से धोखे से मोहाली ले गया था।
मेरी मौत के बाद मेरे परिवार को परेशान न किया जाए
महिला ने वीडियो में कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। उसकी पत्नी इस जुर्म में बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी उसने किसी की जिंदगी बर्बाद की, 6-7 साल उसके साथ रही, बच्चे को जन्म दिया और घर लौट आई। उन्होंने उसे अपना लिया। अब उसने मेरी जिंदगी बर्बाद की और फिर घर वापस चला गया। वह प्रशासन से गुजारिश करती है कि उसकी मौत के बाद उसके परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

