शादी का झांसा दे किया विवाहिता के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 03:16 PM (IST)

डेराबस्सी : डेराबस्सी के पास के गांव की विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी पहचान बलवान पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव सुंडरां थाना डेराबस्सी के रुप में हुई है। उक्त महिला का आरोप है कि लिव इन रिलेशनशिप में रहते आरोपी ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अफसर परवीन कौर ने बताया कि महिला का अदालत में तलाक के लिए केस चल रहा है। पुलिस को दिए बयानों में महिला ने बताया कि उसका विवाह डड्डूमाजरा चंडीगढ़ में हुआ था, जिसका अदालत में तलाक संबंधी केस चल रहा है। महिला ने बताया कि सितंबर 2021 में उसकी बातचीत उक्त आरोपी बलवान के साथ हुई थी, जिसने उसे विवाह करने के लिए मना लिया।

बलवान ने उसे 25 अप्रैल 2022 से 8 मई 2022 तक अपनी मौसी के घर अंबाला में रखा। फिर 11 मई को गांव मुबारकपुर में कमरा किराए पर ले लिया। जितना समय वह बलवान के साथ रही पति-पत्नी के रिश्तो में रही पर जब उसे विवाह के लिए कहा तो वह बहस करने लग पड़ा और उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने बलवान पर आरोप लगाया कि विवाह का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News