विवाहिता की मौत का मामलाः गुस्साए परिजनों ने दिल्ली-लुधियाना हाईवे किया जाम

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 07:54 AM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी,यादविन्द्र): ससुराल में हुई स्वर्णजीत कौर की मौत पर संगरूर पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई करने पर मायके परिवार द्वारा आज सिविल अस्पताल संगरूर के समक्ष दिल्ली-लुधियाना हाईवे जाम कर पंजाब पुलिस खिलाफ नारेबाजी की गई। स्वर्णजीत कौर के भाई राम सिंह ने बताया कि मेरी बहन का 14 वर्ष पहले गांव दुगां के सुखविन्द्र सिंह के साथ विवाह हुआ था। जिसके दो लड़कियां व एक लड़का है। उसने बताया कि कल सुबह 6 बजे मेरी बहन का फोन मेरी माता चरणजीत कौर के पास आया था कि उसके ससुराल वाले उससे मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जब वह फोन पर बात कर रही थी तो उससे अच्छी तरह बात भी नहीं हो पा रही थी।

गला घोंटकर मारने का लगाया आरोप
जब हम गांव दुगां पहुंचे तो वहां मेरी बहन का शव पड़ा था और उसके गले पर निशान थे इस तरह लग रहा था जैसे उसका गला घोंटकर मार दिया गया हो। परिवार को उस समय हैरानी हुई जब पुलिस ने उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर 174 की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के मायके परिवार ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मृतक के पति खिलाफ 302 का पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News