कारगिल में शहीद हुआ पंजाब एक और लाल

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 09:52 AM (IST)

अमृतसरः भारत मां की रक्षा करता हुआ पंजाब का एक और जवान शहीद हो गया है। बेटे की शहादत का पता चलते ही घर में मातम  छाया हुआ है। हर एक की आंख नम है। अब घर का होनहार बेटा  अब कभी वापस नहीं आएगा।

जानकारी के अनुसार गांव कलेर के रहने वाले शहीद कमांडो कुलदीप सिंह 5 सिख रेजीमेंट में नायक के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। अभी वह कारगिल के पास पड़ती पोस्ट बटालिक में तैनात थे। जहां अमूमन तापमान -30 से -40 डिग्री रहता है । ड्यूटी के दौरान रास्ते में जमी बर्फ को साफ करते समय बर्फ का एक बड़ा बलोच कुलदीप सिंह पर आ गिरा। बर्फ के विशाल पहाड़ के नीचे दब जाने के कारण कुलदीप शहीद हो गया।  

शहीद कुलदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और छोटे बेटे के इलावा अपने माता पिता और भाई को छोड़ गया है। परिवार को अपने बेटे  के जाने का गम तो है, साथ ही उसकी शहादत पर मान भी है। शहीद कुलदीप सिंह का पार्थिव शव आज उनके गांव कलेर में पहुंचेगा।  जहां उनका सरकारी सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News