लुधियाना : दवा गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 04:39 PM (IST)
लुधियाना (गणेश/ सचिन): थ्रीके स्थित बलदेव वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब Pushpak Pharma (CNF of Mankind Pharma Ltd.) के दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब 2000 वर्ग फुट में बने इस गोदाम में रखी दवाइयों को भारी नुकसान पहुंचा है, प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान करोड़ों रुपये में बताया जा रहा है।
गोदाम की मालिक दीपिका जैन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 4 से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के सही कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि गोदाम मालिक द्वारा शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

