प्रतिबंधित गोलियों/कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:27 PM (IST)
फिरोजपुर (खुल्लर): थाना ममदोट पुलिस ने पेट्रोलिंग और चेकिंग के दौरान एक मेडिकल स्टोर के मालिक को बैन गोलियों, कैप्सूल, जिंदा कारतूस और कैश के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए SI दीपक ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान एक खास मुखबिर ने डिप्टी कमिश्नर को सूचना दी कि आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ममदोट उत्तर अपने मेडिकल हॉल में गैर-कानूनी तरीके से बैन गोलियां रखने और बेचने का आदी है।
पुलिस ने बताया कि जब उक्त मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गई तो मौके पर 1 लाख 33 हजार 640 कीमत की बैन गोलियां, कैप्सूल, KF 7.65 के 39 जिंदा कारतूस और 36 हजार 600 रुपये कैश बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर के मालिक गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

