संगरूर से आप उम्मीदवार मीत हेयर सबसे आगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 11:10 AM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी) : संगरूर : लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। संगरूर सीट से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान वर्तमान सांसद हैं, जो 2022 में उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर दोबारा संसद पहुंचे हैं। इस बार के चुनाव नतीजों के पहले रुझानों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर मौजूदा सांसद सिमरनजीत सिंह मान और तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैरा चल रहे हैं।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की लीड 1 लाख के पार
गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप) - 220912
सिमरनजीत सिंह मान एसएडी (ए) - 114788
सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस - 107186

गुरमीत सिंह मीत हेयर 50 हजार वोटों से आगे
गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप)-108764
सिमरनजीत सिंह मान  SAD (A) - 50674
सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस - 52405

गुरमीत सिंह मीत हेयर 44 हजार वोटों से आगे
गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप) - 96127
सिमरनजीत सिंह मान एसएडी (ए) - 51715
सुखपाल सिंह खैरा CONG - 47076

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर 36 हजार वोटों से आगे
गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप) - 79072
सिमरनजीत सिंह मान एसएडी (ए) - 43060
सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस - 37789

संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं
गुरुमीत सिंह मीत हेयर (आप) - 34979
सिमरनजीत सिंह मान शिअद (ए)-18575
सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस - 15360

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों में आप ने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को मैदान में उतारा है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने इकबाल सिंह झुंदा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने अरविंद खन्ना को मैदान में उतारा है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर से मौजूदा सांसद सिमरनजीत मान भी दोबारा चुनाव मैदान में हैं। इन पांचों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।  इसके अलावा बीएसपी डॉ. मक्खन सिंह को उतारा गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News