रोपड़ में आवारा कुत्तों का खौफ—बुजुर्ग महिला को किया बुरी तरह घायल, दहशत में लोग

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 09:50 PM (IST)

रोपड़ : रोपड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में राम मंदिर, रोपड़ के पास एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला की टांग का मांस तक नोच लिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। लोगों ने मांग की है कि सरकार तुरंत आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर (आश्रय गृह) बनाए, ताकि उन्हें नियंत्रित किया जा सके और ऐसे हादसों को रोका जा सके।

निवासियों ने यह भी कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा, जिससे आम जनता में डर का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News