मिड-डे-मील वर्करों की हड़ताल के बीच विभाग का Action, जारी किए निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 07:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में मिड-डे मील को लेकर नए निर्देश जारी हुए हैं। पंजाब में 1 जुलाई से मिड-डे-मील वर्करों द्वारा घोषित की गई हड़ताल और काम बंद करने के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में स्कूलों में मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

बच्चों के मिड-डे मील को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में समूह स्कूल प्रमुखों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि हड़ताल के दौरान अगर कोई कुक-कम-हेल्पर स्कूल में उपस्थित नहीं होता है, तो स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर वैकल्पिक और अस्थायी प्रबंध सुनिश्चित करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा सके। यानी के अपने स्तर पर तुरंत वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं। इसके साथ ही किए गए प्रबंधों के संबंध में संबंधित को उसी दिन का मानदेय दिया जाए। रोजाना मेहनताने का भुगतान मिड-डे मील सोसायटी के फंड से किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि यह सारे इंतजाम पंजाब स्टेट मिड-डे-मील सोसाइटी के फंडों में से पूरे किए जाएं, ताकि कोई भी विद्यार्थी मिड-डे-मील से वंचित न रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News