मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: सिलेंडरों की कमी ने बढ़ाई बेकरी उत्पादकों की मुश्किलें

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:40 AM (IST)

लुधियाना (सुधीर): पिछले कुछ दिनों से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध का असर व्यापार पर पड़ने लगा है। युद्ध की वजह से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी उत्पादों के लिए गंभीर संकट पैदा हो गया है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर पाबंदी की रिपोर्टों के बाद बेकरी उत्पादकों में घबराहट का माहौल पैदा हो गया है। कई जगहों पर एल.पी.जी. सिलेंडर ब्लैक में बेचे जाने के मामले भी सामने आए है। बेकरी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले सामान की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कमी की वजह से बेकरी उत्पादकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लुधियाना बेकरी एसोसिएशन ने गिल रोड पर एक मीटिंग की। लुधियाना बेकरी एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सिलेंडर की कमी की वजह से कई बेकरी उत्पादक बंद होने की हालत में पहुंच गए हैं। मीटिंग में यह तय किया गया कि बेकरी में इस्तेमाल होने वाले सामान के रेट और खर्चों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए बेकरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए जाएंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News