Fathers Day पर अस्थि विसर्जन के समय छलक पड़े मिल्खा सिंह के बेटे के आंसू
punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 12:28 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : फादर्स डे पर जीव मिल्खा ने पिता उडऩ-सिख मिल्खा सिंह की अस्थियों को कीरतपुर साहिब में सतलुज नदी में विसर्जित किया। इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े।
रविवार को फादर्स डे वाले दिन जहां एक बेटा अपने पिता को गले से लगाता है, वहीं आज एक महान पिता उडऩ सिख मिल्खा सिंह को गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को अलविदा कहना पड़ा। जीव मिल्खा सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने रविवार को मिल्खा सिंह की अस्थियों को सतलुज नदी में प्रवाहित किया।