Ludhiana में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी खत्म, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:30 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक ठिकानों पर एनफोर्समैंट डायरैक्टोरेट (ED) की रेड 29 घंटे तक चली। इसके बाद आज 11.50 बजे ED की टीम उनके घर से गई है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी जिला लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ सहित कुल 13 ठिकानों पर की गई।
मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि मंत्री पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बैटिंग) नेटवर्क को संरक्षण देने और उससे मुनाफा लेने का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

