मामूली विवाद में पिस्तौल निकाल कर गली में आया DSP के गनमैन का बेटा, गोली मारने की दी धमकी
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 02:32 PM (IST)
जालंधर (स.ह.): अमन नगर में एक नाबालिग के साथ हुए विवाद में ए.एस.आई. का बेटा पिस्टल निकाल कर गली में आ गया। उसने सरेआम गोली मारने की धमकियां दी जबकि घर की महिलाओं ने भी उससे पिस्टल छीनने की कोशिश की लेकिन उसने नहीं दी। इस संबंधी थाना एक की पुलिस को शिकायत दी गई है।
जानकारी अनुसार डी.एस.पी. के साथ गनमैन चलते ए.एस.आई. कुछ समय पहले ही अमन नगर में किराए के मकान में परिवार समेत रहने आया था। आरोप है कि मुलाजिम के बेटे ने इलाके में काफी लंबे समय से रह रहे एक परिवार के 15 साल के बेटे सत्यम को धमकाया था। इसको लेकर नाबालिग ने भी उसी तरीके से उसे जवाब दिया तो मुलाजिम का बेटा आग बबूला हो गया। पहले तो गली में काफी हंगामा हुआ और भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
इस संबंध में प्रदीप अवस्थी ने बताया कि ए.एस.आई. का बेटा पहले भी उनके साथ झगड़ा कर चुका है। इस संबंधी मकान मालिक को कहा गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। पीड़ित प्रदीप ने कहा कि आज सत्यम जब अपनी इलैक्ट्रॉनिक बाइक उनके घर के बाहर से निकालने लगा तो ए.एस.आई. के बेटे ने उसे रोक लिया और वापस जाने को कहा। सत्यम ने भी उसका विरोध किया और हंगामा हो गया। हंगामें की आवाजें सुन कर स्थानीय लोग इक्ट्ठा हो गए। आरोप है कि पहले ए.एस.आई. के बेटे ने पिस्टल से उड़ा देने की धमकी दी, लेकिन जब सत्यम ने विरोध किया तो मुलाजिम का बेटा घर से पिस्टल निकाल कर ले आया।
हालांकि मुलाजिम के घर की महिलाओं ने पहले तो ए.एस.आई. के बेटे को बाहर आने से रोका लेकिन वह गेट को धक्का देकर बाहर निकल गया और सत्यम की तरफ पिस्टल ताल दी। इस दौरान कुछ महिलाओं व घर की महिलाओं ने पिस्टल पकड़ने की कोशिश की लेकिन ए.एस.आई. का बेटा गोली मारने की धमकी देता रहा। हालांकि स्थानीय लोगों व ए.एस.आई. के घर की महिलाओं के कारण बड़ी घटना होने से बचाव हो गया। लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
उधर ए.एस.आई. का कहना है कि इसमें कहीं सत्यम की गलती तो है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम इस बात की भी जांच कर रहे कि ए.एस.आई. का बेटा कहीं अपने पिता की सरकारी पिस्टल तो नहीं लेकर आया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

