Pathankot: नाबालिगा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 04:25 PM (IST)

पठानकोट: जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट के थाना सदर के अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी ने उसकी साढ़े 14 साल की बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें खींच कर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह भट्टी निवासी गांव जकोह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

पीड़िता की मां ने बताया कि, बताया जा रहा है कि आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करके कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया है। 30 अप्रैल को उसने देखा कि उसकी बेटी काफी घबराई हुई थी। जब बेटी को जोर देकर कारण पूछा तो उसने बताया कि पिछले एक साल से आरोपी गुरप्रीत सिंह भट्टी उसका पीछा कर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। मार्च 2025 को पीड़ित लड़की के पेपर चल रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोकर अपने कोई न होने का बहाना बनाकर ले गया। इस दौरान उसने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। यही नहीं इसके बाद उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए गए। 

इस दौरन आरोपी ने उसकी आपात्तिजनक तस्वीरें खींच कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फिर बार-बार डरा धमका कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी के डराने से पीड़ित डर जिस कारण उसने अपने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि, मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वूमैन सैल की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News