नाबालिग छात्रा की ह/त्या के मामले पुलिस का सख्त Action, आरोपी युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 01:41 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के अबोहर में नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अबोहर में 11वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। आरोपी के पहचान सचिन पुत्र सचिन पुत्र जसवंत सिंह निवासी रामकोट के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के पिता जय लाल ने बताया कि, उनकी सास का निधन हो गया था, जिसके चलते उनका पूरा परिवार कानपूर गया हुआ था और कल ही वापस लौटा है। जानकारी के अनुसार, घटना के दिन गांव की गोशाला में एक शादी समारोह था उस दौरान पूरा परिवार वहां पर व्यस्त था। देर रात तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पीड़ित परिवार ने करीब 11 बजे पुलिस से संपर्क किया। 

तलाश करने पर उनकी बेटी का शव बरामद हुआ। परिवार ने बताया कि मृतका 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक सचिन पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा मृतका से रेप हुआ है या नहीं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News