Punjab: पुलिस ने लूटपाट गिरोह का किया पर्दाफाश, भारी मात्रा में सामान सहित 21 सदस्य गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 03:18 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार, मलहोत्रा) : पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव के दिशा निर्देशों अनुसार जिला फिरोजपुर पुलिस ने चोर, लुटेरे और स्नैचरों आदि के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत फिरोजपुर शहर और छावनी के एरिया में गत दिवस 6 दुकानों में हुई चोरियों को ट्रेस करते हुए 6 चोर गिरोहों के 21 चोरों को गिरफ्तार किया है ।

आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी. सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत चोरी और स्नैचिंग किए हुए 29 मोटरसाइकिल, 2 एक्टिवा स्कूटर, छीने हुए 33 मोबाइल फोन, सोने चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख रुपए कैश, 4 एल.ई.डी., 2 गैस सिलेंडर, 2 इनवर्टर सेट, एक वॉशिंग मशीन, करियाने का सामान और गुम हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत एस.पी. इन्वेस्टीगेशन मनजीत सिंह, डी.एस.पी. सिटी सुखविंदर सिंह और थाना सिटी तथा कैंट के एस.एच.ओस. और उनकी पुलिस पार्टियों ने बहुत मेहनत की है।

एस.एस.पी. फिरोजपुर ने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने चोर अमन उर्फ चूहा, थोमस, मौसम गिल, माइकल उर्फ आशु और हीरा लाल को दुकानों में चोरियां करने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए उनसे चोरी के 3 मोटरसाइकिल, 4 एल.ई.डी., एक गैस सिलेंडर, 2 इनवर्टर के सेट तथा करियाने का सामान बरामद किया है और अमन, सुच्चा तथा यश एडविन को गिरफ्तार करने हुए करते हुए उनसे चोर किए हुए 4, मोटरसाइकिल गगन, राहुल और अजय को गिरफ्तार करते हुए उनसे चोरी के 2 एक्टिवा, लखविंदर और रंजीत सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार करते हुए उनसे चोरी के 3 मोटरसाइकिल और 18 मोबाइल फोन, सौरभ और रवि वासी बस्ती आवा को गिरफ्तार करते हुए उनसे 2 सोने के बालियां, एक सोने का हार, एक सिल्वर की पाजेबों का सेट तथा डेढ़ लाख रुपए बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने विकास उर्फ आकाश, सोनू सनम, मोहन उर्फ आकाश और साजन उर्फ सांझी को गिरफ्तार करते हुए उनसे 16 मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर, एक वॉशिंग मशीन तथा अमनदीप उर्फ साजन तथा अब्दुल उर्फ अभी को गिरफ्तार करते हुए उनसे 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि चोर लुटेरों के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है और किसी भी चोर लुटेरे को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

