फिरोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बाइक और 8 मोबाइल सहित आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:29 PM (IST)
फिरोजपुर(कुमार, परमजीत, आन्नद, खुल्लर): फिरोजपुर में पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के निर्देशों पर थाना सिटी फिरोजपुर की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, एएसआई जगरूप सिंह की टीम गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि लखविंदर सिंह उर्फ बब्बा, निवासी बस्ती आवा फिरोजपुर शहर, चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल है और बॉर्डर रोड पर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 11 चोरी की मोटरसाइकिलें, 2 बैटरियां और 8 मोबाइल फोन बरामद किए।
आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
थाना सिटी फिरोजपुर के एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी का सामान कहां-कहां से लाया गया और किन लोगों को बेचा गया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

