विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी को गहरा सदमा, पिता का निधन
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 01:13 PM (IST)
पंजाब डेस्क : बंगा से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी को गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार उनके पिता चौधरी राम कृशन का निधन हो गया है। उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं ये खबर मिलते ही सियासी नेता और करीबी दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के धार्मिक अस्थान रसोखाना श्री नाभ कंवल राजा साहिब को लेकर दिए बयान की निंदा करते हुए चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

