पेट्रोल पंप पर सो रहे मजदूर का मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 03:31 PM (IST)

कपूरथला (ओबरॉय) : कपूरथला के नडाला स्थित सुभानपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप से चोरी की वारदात सामने आई है। पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे एक मजदूर का मोबाइल फोन सुबह तड़के चोरी हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बठिंडा के रामपुरा फूल के गांव बारावली निवासी बलविंदर कुमार अपने साथी के साथ काम खत्म करने के बाद रात को पेट्रोल पंप पर ही सो गया था। उसका मोबाइल फोन पास ही चार्जिंग पर लगा हुआ था।

सुबह करीब पांच बजे दो संदिग्ध युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक आसपास नजर रखता है, जबकि दूसरा चुपके से सो रहे मजदूर के पास पहुंचकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन उठा लेता है। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। घटना का पता चलने पर पीड़ित मजदूर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News