नहर किनारे कसरत कर रहे युवक का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, एक काबू
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 01:31 PM (IST)
हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी करके भागने वाले तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों में से एक को काबू कर मामला दर्ज किया है। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक नहर के किनारे कसरत कर रहा था। एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि प्रिंस डडवाल पुत्र राज कुमार, निवासी गांव सीपरियां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि कल शाम करीब 6:30 बजे वह अपने गांव की नहर के पुल के पास कसरत कर रहा था। उसने अपना मोबाइल फोन पास ही पड़ी सीमेंट की कुर्सी पर रखा हुआ था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां आए और मोबाइल उठाकर फरार होने लगे।
प्रिंस डडवाल ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान माइकल पुत्र प्रेम मसीह, निवासी चकवाल और फरार साथियों की पहचान मनीष और विकास, निवासी धर्मपुर थाना मुकेरियां के रूप में हुई है। हाजीपुर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी माइकल और उसके फरार साथियों मनीष व विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

