मोगा में लुटेरों का आतंक, दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया वारदात को अंजाम
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:21 PM (IST)
मोगा: जिले में लूटपाट की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक दुकानदार से लूट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोगा का दुन्नेका गांव में जीटी रोड पर किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार से लुटेरे 22 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीते 28 अगस्त की थे, अब पीड़ित दुकानदार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। दुकानदार अजय सिंह ने बताया कि, लुटेरों ने तेजधार हथियारों से उसे घायल करके घटना का अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद घायल दुकानदार को पहले मोगा के सिविल अस्पताल फिर डीएमसी और बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पीड़ित दुकानदार अजय सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान के ऊपर ही रहते हैं। वारदात की रात वह अपनी दुकान में बैठे पैसे गिन रहे थे, इस दौरान मोटरासाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने तेजधार हथियार दिखाते हुए धमकाना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए, जिसके बाद उनका इलाज चला। दुकानदारा ने आरोप लगाए कि उन्हें हमलावरों के साथ समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दुकानदार ने कहा कि उनका घर और बच्चों का पालन पोषण इसी दुकान से चल रहा है। उसने कहा कि अब भी उनकी जान को खतरा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

