मोगा में लगेगा लंबा Power Cut, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 04:59 PM (IST)
मोगा (बिन्दा): 66 के.वी फोकल प्वाइंट में शट डाउन होने कारण 18 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते अमृतसर रोड, लुधियाना रोड, फोकल प्वाइंट, बुघीपुरा चौक, बुघीपुरा गांव, नंद सिंह नगर, कोटकपूरा बाईपास, प्रेम नगर, कुलार नगर, क्लेर नगर, बंद फाटक, गिल रोड, अकालसर रोड, सरदार नगर, रामगंज मंडी, मेहमे वाला रोड, लाल सिंह रोड, ऊंचा टिब्बा, बहोना चौक, हरगोबिंद नगर, टीचर कालोनी, चडिक़ रोड, साधा वाली बस्ती, नामदेव नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी इंजी. मनदीप सिंह सहायक इंजीनियर उप मंडल सब अर्बन मोगा, इंजी. विक्की कुमार जे.ई, व इंजी. हरजिंदर सिंह जे.ई ने दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

